जयपुर

अभिनेत्री सुधा चन्द्रन वेब सीरीज के लिए कर रहीं है शहर में शूटिंग

राजस्थान के फोक डांस पर बनने वाली वेब सीरिज के लिए जयपुर में किया शूट
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 5:03 PM IST
jaipur news

जयपुर . एक्ट्रेस और प्रसिद्ध नृत्यांगना सुधा चन्द्रनजल्द ही एक वेब सीरीज में राजस्थान के फोक डांस पर बात करती नजर आएंगी। वे वेब सीरिज की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई है, उन्होंने शहर की कई लोकेशन्स पर शूट भी किया है। इस सीरीज में वे फोक डांस से जुड़े लोगों और एक्सपर्ट्स के इंटरव्यूज के साथ डांस के बारे में चर्चा करती नजर आएंगी। सुधा गुरुवार को जवाहर कला केन्द्र में अपने शो के होस्ट वाले हिस्से को अलग-अलग जगह शूट करती दिखी। जहां वे फोक डांस से जुडे अपने अनुभवों के साथ राजस्थान के ट्रेडिशनल डांस पर बात करती दिखी। सुधा पिछले कुछ दिन से शहर के कलाकारों से भी रूबरू हो रही है, जिसके तहत उनके अनुभवों को भी इस सीरिज में दिखाएंगी। इस सीरिज के तहत वे थिएटर डायरेक्टर सरताज नारायण माथुर, कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा और मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति सहित कई नामचीन कलाकारों के साथ बात की है, इन कलाकारों के घर और स्टूडियोज में उन्होंने स्पेशल शूट किया है।

मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना और अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने अपनी सफ लता की गाथा एक पैर से लिखी है। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। सुधा के जीवन पर तेलगू और हिंदी में दो फिल्में बन चुकी हैं। वर्तमान में सुधा टेलीविजन पर कई सीरियल्स में नजर आ रही हैं। सुधा ने तीन वर्ष की उम्र से भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना शुरू किया।

पैर गंवाने के बाद भी जारी रखा डांस

सुधा जब 16 वर्ष की थीं तो अपने माता-पिता के साथ छुट्टिया मानाने गई थी, जहां यात्रा के समय उनकी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस खतरनाक दुर्घटना में सुधा के पैर की हड्डी टूट गई। दुर्भाग्यवश, उनका चोटिल पैर संक्रमित हो गया और अंत में उसे काटना पड़ा। उनके कृत्रिम पैर लगाया गया। इस बारे में बताते हुए सुधा ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे फेसबुक पेज लिखती हैं कि वह अक्सर लोगों को यह कहते सुनती थी, 'कितने दुख की बात है तुम्हारा सपना पूरा नहीं हो पाएगा या हमारी इच्छा थी कि तुम डांस कर सको।उन्होंने ने लिखा 'पैर गंवाने के बाद मैंने 'जयपुर फुट' की मदद से दोबारा चलना और फिर उसके बाद डांस करना सीखा, जो कि मैं अपनी पूरी जिंदगी जानती थी। '

Published on: