जयपुर

बारिश के चलते जयपुर जिला कलक्टर ने जारी की एडवाइजरी, स्कूल कर सकते हैं छुट्टी

एडवाइजरी सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए, जयपुर में भारी बारिश की चेतावनी
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 11:25 AM IST
Advisory of district collector issued due to rain

जयपुर। जिले में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के चलते जिला कलक्टर ने स्कूलों को एक एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक जयपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिला कलेक्टर ने बारिश को देखते हुए हाल ही एक एडवाइजरी जारी की है। यह सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए है। जिला कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने बताया कि अधिक बारिश या जलभराव पर स्कूल प्रशासन अपने स्तर पर अवकाश कर सकते हैं। उन्होंने परिस्थितियों के आधार पर स्कूलों को अवकाश घोषित करने की एडवाइजरी जारी की है। कलक्टर ने बताया कि किसी भी सूरत में बच्चों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन के साथ ही अभिभावक भी इसका ध्यान रखें।

कई स्कूलों ने की छुटटी
48 घंटे से जयपुर जिले में रुक—रुककर बारिश का दौर जारी है। इससे कई जगहों पर पानी भर गया है। कई स्कूलों में भी पानी भर गया है। इसके चलते संस्था प्रधानों ने कई स्कूलों की छुटटी भी कर दी है। बारिश की वजह से आज स्कूलों में विद्यार्थी कहीं देर से पहुंचे तो कई स्कूल ही नहीं गए। इससे स्कूलों में उपस्थिति कम ही रही। वहीं कई स्कूलों ने सुबह 11 बजे तक छुटटी करने का अभिभावकों को मैसेज भी किया।

छुटटी के लिए सीडीईओ को किया अधिकृत
प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश के लिए सीडीईओ को अधिकृत किया गया है। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जानकारी दी है कि कलक्टर से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में आवश्यकतानुसार अधिकारी अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं।

Updated on:
26 Jul 2019, 11:25 AM IST
Published on: