जयपुर

6 एसी खरीदने के बाद फर्जी स्क्रीन शॉट भेजकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने ऐसी खरीदने के बाद पेमेन्ट का फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Aug 23, 2025
Feature image

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने ऐसी खरीदने के बाद पेमेन्ट का फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 एसी बरामद कर लिए।
एडिशनल डीसीपी (साउथ) ललित किशोर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जतिन सुखीजा (21) ध्रुव मार्ग राजापार्क का रहने वाला है। इस संबंध में परिवादी अमित खुल्लर ने दर्ज करवाया कि 21 अप्रेल को जतिन नाम का लड़का दुकान पर आया और एक एसी 33,200 रुपए में खरीदा था। जिसके पेमेंट का फोन कर उसने स्क्रीन शॉट जतिन के मोबाइल पर व्हाट्सएप किया था। थानाप्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि इस तरह से उसने छह एसी खरीद कर पेमेंट का स्क्रीन शॉट भेज दिया। पीड़ित ने बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट चैक किया तो खाते में जतिन के नाम से पेमेंट प्राप्त नहीं हुआ। जतिन ने फर्जी स्क्रीन शॉट भेजकर 2 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी जतिन सुखीजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 एसी बरामद कर लिए।

Updated on:
23 Aug 2025 06:55 pm
Published on:
23 Aug 2025 06:55 pm