जयपुर

बीसलपुर बांध: जितना पानी बह गया, उतने पानी से 3 बार बीसलपुर और 11 बार ईसरदा बांध भर जाता

राजस्थान से मानसून विदा होने के बाद जल संसाधन विभाग ने बीसलपुर बांध के सभी गेट बंद करने की अधिकारिक घोषणा की और बांध में जल भराव व जल निकासी के आंकड़े सार्वजनिक किए।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2025, 6:07 PM IST
​​​​Bisalpur Dam
बीसलपुर बांध: फोटो पत्रिका

जयपुर। राजस्थान से मानसून विदा होने के बाद जल संसाधन विभाग ने बीसलपुर बांध के सभी गेट बंद करने की अधिकारिक घोषणा की और बांध में जल भराव व जल निकासी के आंकड़े सार्वजनिक किए। विभाग के अनुसार, बांध 89 दिनों तक ओवर फ्लो रहा और इस दौरान 129.56 टीएमसी पानी की निकासी हुई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 89 दिन में जितनी पानी की निकासी हुई, उतने पानी से तीन बार बीसलपुर बांध और 11 बार ईसरदा बांध भर सकते थे। वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद बीसलपुर से जयपुर तक नई पाइपलाइन बिछाने की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनने का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। वित्त समिति की बैठक तो हुई, लेकिन डीपीआर को लेकर क्या निर्णय हुआ, इस पर विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

जलदाय विभाग का दावा और शहर की किल्लत

जयपुर शहर की पेयजल जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं। अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभांशु दीक्षित का दावा है कि शहर में प्रतिदिन 58 करोड़ लीटर पानी सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन शहर के 40 प्रतिशत इलाके अभी भी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। कई क्षेत्रों में कम दबाव या बिल्कुल पानी नहीं आने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे सप्लाई के दावे और वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर नजर आता है।

नई पाइपलाइन की डीपीआर नहीं बनी

शहर की बढ़ती पेयजल जरूरतों को देखते हुए सरकार ने बीसलपुर से जयपुर तक नई पाइपलाइन बिछाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक डीपीआर बनने का काम शुरू नहीं हुआ है। कुछ अधिकारी 2015 में बनाई गई पुरानी डीपीआर को काम में लेने की बात कर रहे हैं। दिवाली के बाद विभाग के एसीएस अखिल अरोड़ा की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक भी हुई, लेकिन अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि डीपीआर बनाने को लेकर क्या निर्णय लिया गया।

Updated on:
23 Oct 2025, 6:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध