जयपुर

परनामी, चतुर्वेदी और पारीक के क्षेत्र में सभी अध्यक्ष बदले, लाहोटी, राजवी और राजपाल के क्षेत्र में सभी यथावत

महीनों की मशक्कत के बाद बने, 26 में से 11 मंडलों में पुराने ही बनाए भाजपा ने अध्यक्ष

less than 1 minute read
Mar 02, 2020
परनामी, चतुर्वेदी और पारीक के क्षेत्र में सभी अध्यक्ष बदले, लाहोटी, राजवी और राजपाल के क्षेत्र में सभी यथावत

- यहां सभी बदले : सिविललाइंस, आदर्शनगर, हवामहल
- सतीश पूनिया के क्षेत्र आमेर में भी बदलाव नहीं
जयपुर. भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के 33 में से 26 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा लंबी मशक्कत के बाद हुई लेकिन इनमें से भी 11 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है।
भाजपा के संगठनात्मक संरचना कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर शहर के कार्यकर्ताओं में उत्साह था। मंडल अध्यक्ष के 33 पदों लिए 300 से ज्यादा कार्यकर्ता कतार में थे, जिन्होंने पार्टी की रीति-नीति के अनुसार नामांकन किया था। पार्टी के विधानसभावार क्षेत्रों का आंकलन करें तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के क्षेत्र आदर्शनगर, अरुण चतुर्वेदी के सिविललाइंस और सुरेन्द्र पारीक के हवामहल क्षेत्र में सभी मंडल अध्यक्ष बदले गए हैं। विधायक अशोक लाहोटी के सांगानेर, नरपत सिंह राजवी के विद्याधरनगर और पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के झोटवाड़ा में एक भी अध्यक्ष नहीं बदला गया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियाके क्षेत्र आमेर में भी अध्यक्ष नहीं बदला गया है।
———————————————————
यहां पुराने ही बने मंडल अध्यक्ष
मालवीयनगर : राजापार्क और मालवीयनगर
किशनपोल : चांदपोल
विद्याधरनगर : मुरलीपुरा, नांगल और खातीपुरा
झोटवाड़ा : करणीविहार और वैशालीनगर
सांगानेर : भांकरोटा, सांगानेर, रिद्धि-सिद्धि
आमेर : आमेर
———————————————————
यहां बनाए नए अध्यक्ष
आदर्शनगर : आदर्शनगर, सूरजपोल और गालवनगर
हवामहल : शास्त्रीनगर, पोंड्रिक और जलमहल
किशनपोल : जौहरी बाजार, किशनपोल
बगरू : प्रतापनगर
सिविललाइंस : बनीपार्क, शांतिनगर, सिविललाइंस, श्यामनगर
मालवीयनगर : महेशनगर

Published on:
02 Mar 2020 01:07 am
Also Read
View All

अगली खबर