14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर, ओवैसी और बेनीवाल ने की थी सभा, वहां आया चौंकाने वाला परिणाम

Jaipur Ward 146 Jaipur Result: जयपुर नगर निगम के वार्ड 146 से निर्दलीय प्रत्याशी फिरोज बानो ने कांग्रेस प्रत्याशी अफरोज को हराकर जीत दर्ज की। उनके समर्थन में असदुद्दीन ओवैसी, हनुमान बेनीवाल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मोहम्मद कैफ ने प्रचार किया था।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ashib Khan

Sep 14, 2026

Firoza Bano Jaipur

असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल ने फिरोजा के समर्थन में सभा की थी

Jaipur Nagar Nigam Election Result: जयपुर नगर निगम के वार्ड 146 से निर्दलीय प्रत्याशी फिरोज बानो ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस ने अफरोज को उतारा था। दरअसल,फिरोज के समर्थन में हैदराबाद सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित किया था। वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मोहम्मद कैफ ने भी फिरोज के लिए रोड शो किया था।

कांग्रेस के उतरे थे दो बागी

वार्ड-146 से कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से दो प्रत्याशी कांग्रेस के बागी थे। रोशन रज्जाक भाटी और शबनम खानम ने कांग्रेस से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर दोनों निर्दलीय उतर गए। कांग्रेस ने यहां से अफरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी ने यहां से अफसाना को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया। 

बता दें कि अफरोज पप्पू कुरैशी की पत्नी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान पप्पू कुरैशी ने आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल किया था। लेकिन बाद में अशोक गहलोत और आरआर तिवाडी उनके घर पहुंचे। इसके बाद पप्पू कुरैशी ने कांग्रेस को समर्थन दिया। 

ओवैसी और कैफ फैक्टर किया काम

दरअसल, वार्ड-146 हवामहल विधानसभा में आती है। यह वार्ड मुस्लिम बाहुल है। इसलिए फिरोज के समर्थन में असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल ने जसनभा भी की थी। इसके अलावा मोहम्मद कैफ ने भी रोड शो किया था। माना जा रहा है कि ओवैसी और कैफ फैक्टर ने बड़ा काम किया है।

इसी सभा में असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन जारी रहने का भी ऐलान किया था।

अब तक के रुझानों में बीजेपी आगे

नगर निगम के 150 वार्डों की वोटों की गिनती शुरू है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपना-अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं। अब तक आए परिणामों में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है, वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर विजय रही है। 9 सीटों पर निर्दलीय ने भी बाजी मारी है।