जयपुर

शिवसेना नेताओं से बिना मिले लौटे अमित शाह

गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र का दौरा किया। शाह ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिवसेना के किसी भी नेता के साथ मुलाकात नहीं की।
less than 1 minute read
Sep 04, 2019
शिवसेना नेताओं से बिना मिले लौटे अमित शाह
शिवसेना नेताओं से बिना मिले लौटे अमित शाह

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र का दौरा किया। शाह ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिवसेना के किसी भी नेता के साथ मुलाकात नहीं की। शाह ने इस दौरान सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए और लालबाग के राजा का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की समीक्षा की और पार्टी के नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग भी की। वहीं शिवसेन ने शाह के इस दौरे से काफी उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन शाह शिवसेना के किसी भी नेता से नहीं मिले। शाह के शिवसेना नेताओं से मिले बगैर वापस लौटने के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी अब अगली रणनीति बनाने में जुट गई है। शाह गठबंधन का स्वरूप तय होने से पहले शिवसेना नेताओं से मिलने से बच रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ठाकरे की अगर शाह से सीधी मुलाकात हो जाएगी तो प्रदेश बीजेपी के नेता शिवसेना पर उतना दबाव नहीं बना पाएंगे, जितना वे बनाना चाहते हैं।

Published on:
04 Sept 2019 03:00 pm
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया