जयपुर

पशुपालन मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

– योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हर पशुपालक तक पहुंचे- जोराराम कुमावत जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कोटपूतली प्रवास के दौरान शहर के एक निजी होटल में विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सेक्स सोर्टेड सीमन, खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान और मोबाइल वेटरनरी वाहन योजना की […]

less than 1 minute read
Mar 24, 2025

- योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हर पशुपालक तक पहुंचे- जोराराम कुमावत

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कोटपूतली प्रवास के दौरान शहर के एक निजी होटल में विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सेक्स सोर्टेड सीमन, खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान और मोबाइल वेटरनरी वाहन योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पशुपालकों तक पहुंचना चाहिए।

मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुधन को बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ हो। उन्होंने विभागीय योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने, संस्थानों को समय पर खोलने और पशुपालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिला उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. हरीश कुमार, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. राकेश यादव, डॉ. लेखराज नरवाल, एसटीओ विजयपाल सिंह, डॉ विक्रम गुर्जर, डॉ नीरज सुरोडिया, ममता देवी, मोतीलाल, शेर सिंह ,सुभाष ,बुधराम हंसराज ,अनिल यादव सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Published on:
24 Mar 2025 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर