जयपुर

आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Aug 18, 2026
Rajasthan

शहीदों के त्याग को किया याद

देवली. स्थानीय आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यन मुकुल रहे, जबकि अध्यक्षता शाला प्रधान डॉ. सोनल तनेजा ने की।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि आर्यन मुकुल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगतिशील रहते हुए लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

शाला प्रधान डॉ. सोनल तनेजा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें भी देश की आन-बान-शान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में रीना मीणा, सुनीता मेघवाल, महेन्द्र कुमार वर्मा, गौरव पाटीदार, शुभम गौतम, अरुणा पारीक, बिनेश हाडा, ज्योति राठौर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

देवली. आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी, स्टाफ एवं अभिभावक।

Updated on:
19 Aug 2026 12:23 pm
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am