
RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: अशोक गहलोत सरकार युवाओं को एक लाख से अधिक नौकरियां देने का दावा कर रही है लेकिन इसके बदले उनसे परीक्षा शुल्क के नाम पर भी जमकर वसूली की गई है। डेढ़ साल के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड की 28 बड़ी परीक्षाओं में आवेदन करने वाले करीब 1.30 करोड़ युवाओं से परीक्षा शुल्क के नाम पर करीब 400 करोड़ रुपए वसूल किए गए हैं। इसके बावजूद कई परीक्षाएं सफलतापूर्वक नहीं हो पाईं।
मौजूदा सरकार के दौर में आधा दर्जन परीक्षाएं अब तक विवादों में आ चुकी हैं। आगामी बजट युवाओं पर फोकस करने के मुख्यमंत्री के वादे और पेपर लीकघटनाओं के बीच राजस्थान पत्रिका ने प्रदेश के युवाओं से सर्वे के माध्यम से उनकी पीड़ा जानी तो दर्द सामने आया। सर्वे में सामने आया कि 87 फीसदी युवा पेपर लीक मामलों में सरकार की अब तक की कार्रवाई से नाखुश हैं। इन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को जितना दे रही है, उससे कहीं ज्यादा उनसे वसूल रही है। वे इसमें कई सुधार की उम्मीद लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : RPSC Paper Leak: अभ्यर्थी ने किया एसपी को फोन, कहा-लीक हो गया पेपर, चलती बस में हो रही है नकल
दोनों एजेंसियां विवाद में
राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाएं तो सर्वाधिक विवाद में हैं। सरकार के पास 1.12 करोड़ आवेदन अधीनस्थ बोर्ड की भर्तियों में आए हैं। 20 लाख से अधिक आवेदन आरपीएससी की बड़ी भर्ती परीक्षाओं में किए गए।
परीक्षा को लेकर युवाओं का सर्वे
युवा बजट के वादे और पेपर लीक की घटनाओं के बीच पत्रिका पहुंचा युवाओं के पास, सरकार का खजाना भर रहे युवा, डेढ़ साल में 1.30 करोड़ युवाओं से वसूले 400 करोड़