जयपुर

राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले आशुतोष रांका का बड़ा आरोप, ‘ABVP के गुंडे हंगामा और तोड़फोड़ करने के लिए कर रहे इंतजार’

Rajasthan University Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान यूनिर्वर्सिटी आने से पहले अपने एक्स हैंडल पर बड़ी जानाकरी साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Jul 28, 2026
Ashutosh Ranka Allegations
आशुतोष रांका (Photo-IANS)

Ashutosh Ranka Alleges ABVP: कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, आज शाम आशुतोष रांका राजस्थान यूनिवर्सिटी आकर छात्रों से मिलने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए पोस्ट में लिखा, 'मुझे बताया गया है कि एबीवीपी के गुंडे राजस्थान विश्वविद्यालय में हंगामा करने और कार्यक्रम में तोड़फोड़ करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एबीवीपी से ऐसी उम्मीद करना स्वाभाविक है, लेकिन देखना यह है कि पुलिस इसका क्या समाधान निकालती है।'

जयपुर आने की सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

आशुतोष रांका ने सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आज शाम जयपुर आने की जानकारी दी थी। बता दें कि दिल्ली में करीब दो महीने आंदोलेन करने के बाद वह पहली बार अपने घर जयपुर लौट रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए लिखा था, 'वह और साजेपी के प्रवक्ता दीपक बालियान जयपुर आ रहे हैं। आज शाम वह 5 बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों से मुलाकात करेंगे। आगे उन्होंने यह भी लिखा कि जब तक देश की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होती तब तक कॉकरोच जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी।'

राजस्थान यूनिवर्सिटी में क्यों हो रहा आंदोलन?

राजस्थान यूनिवर्सिटी में आंदोलन छात्र नेता शुभम रेवाड़ की अगुआई में चल रहा है। उनकी दो प्रमुख मांगें हैं। पहली, साल 2022 से छात्रसंघ चुनावों पर लगी रोक को हटाकर फिर से शुरू किया जाए, ताकि छात्रों को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिल सके। दूसरी, यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा के लिए स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी स्तर का अलग विभाग बनाया जाए। उनका कहना है कि अभी राजस्थानी भाषा सिर्फ सेल्फ फाइनेंस कोर्स के रूप में पढ़ाई जाती है और इस कोर्स की फीस करीब 50 हजार रुपये है, जबकि विदेशी भाषा के कोर्स की फीस 2 से 4 हजार रुपये के बीच है। उनका कहना है कि जब राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू की जा रही है, तो राज्य की मातृभाषा को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जा रही?

बता दें कि छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले 6 दिन से भूखहड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी तब तक वह ऐसे ही भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।