जयपुर

ऐसा क्या हुआ कि जयपुर के बजरी माफिया में मच गई खलबली

ऐसा क्या हुआ कि जयपुर के बजरी माफिया में मच गई खलबली
2 min read
Jun 28, 2018
Feature image

जयपुर

जयपुर में बजरी के ट्रकों पर दो अलग अलग मामलों में पुलिस कार्रवाईयों के चलते बजरी माफिया में खलबली मच गई है। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा एक डंपर व दो ट्रक जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान चार डंपर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सांभरिया रोड से आ रहे एक डम्पर व ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक डम्पर व ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तलाशी ली तो उनमें बजरी भरी मिली।

चार डंपर भाग निकले..
ट्रक में बजरी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर चार डंपर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। पिछले दिनों भी पुलिस ने सांभरियां रोड पर कार्रवाई कर बड़ी संख्या में बजरी से भरे डंपर जब्त किए थे। सांभरियां रोड को बजरी माफिया चोर रास्ते के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

यहं से भी बजरी भरा ट्रक जब्त
दूसरी ओर करणी विहार क्षेत्र में बजरी से संबंधित एक मामला सामने आया है। यहां भी पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक एक बजरी भरा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है।

डंपर पार कराते पकड़ा हैडकांस्टेबल लाइन हाजिर

मालवीय नगर इलाके में जगतपुरा पुलिया के पास तैनात चेतक गश्ती दल के हैड कांस्टेबल को अवैध तरीके से बजरी के डम्पर को पार कराना भारी पड़ गया है। मामला सामने आने पर डीसीपी ने मंगलवार शाम चेतक गश्ती दल में तैनात हैडकांस्टेबल रामानंद को लाईन हाजिर कर दिया है। डीसीपी ने मामले की जांच एसीपी मालवीय नगर को सौंपी है। डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने चेतक पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की भी बात कही है।

Published on:
28 Jun 2018 03:37 am