जयपुर

Rajasthan News : क्या आपने देखा है रविंद्र सिंह भाटी का ये ज़बरदस्त डांसिंग वीडियो?

भाटी का एक ऐसा ही पुराना डांसिंग वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो किसी युवाओं से जुड़े कार्यक्रम का दिख रहा है, जिसमें भाटी अपने समर्थकों और युवाओं के साथ डांस-मस्ती में चूर नज़र आ रहे हैं।

less than 1 minute read
May 02, 2024

राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। लगभग हर प्लेटफॉर्म पर उनके चाहने वाले उनसे संबंधित पोस्ट के इंतज़ार में रहते हैं। फिलहाल भाटी लोकसभा चुनाव की हलचलों के बीच चर्चा में हैं।

त्रिकोणीय संघर्ष में फंसी सीट से प्रत्याशी रविंद्र भाटी क्या अपने भाजपा-कांग्रेस प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे, ये तो 4 जून को चुनाव नतीजों के साथ सभी के सामने आ जाएगा। लेकिन इस बीच भी वे कई अन्य वजहों से चर्चा में हैं।

भाटी फिलहाल सरकारी कामकाज में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तारी से लेकर जान को खतरे तक की आशंकाओं के बीच चर्चा में हैं। वहीं इस बीच उनके कुछ पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

भाटी का एक ऐसा ही पुराना डांसिंग वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो किसी युवाओं से जुड़े कार्यक्रम का दिख रहा है, जिसमें भाटी अपने समर्थकों और युवाओं के साथ डांस-मस्ती में चूर नज़र आ रहे हैं।

Published on:
02 May 2024 03:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर