31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Alert: अगले 3 घंटे में पांच जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि की भी संभावना

राजस्थान में मौसम विभाग ने 31 मई को दोपहर साढे तीन बजे तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत बीकानेर, फलौदी, जोधपुर, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 31, 2026

Rajasthan Weather Alert

राजस्थान में शनिवार को कुछ ऐसी आई थी आंधी। फोटो पत्रिका

Rajasthan IMD Alert 31 May: जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 31 मई को प्रदेश के कई जिलों के लिए एक और चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। दोपहर 4 बजे तक मौसम विभाग की ओर से 8 अलर्ट जारी किए जा चुके हैं, जिससे मौसम की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ताजा चेतावनी के अनुसारमौसम विभाग ने 31 मई को दोपहर साढे तीन बजे तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत बीकानेर, फलौदी, जोधपुर, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।इसके साथ ही इन क्षेत्रों में धूलभरी आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है।

वहीं जैसलमेर, श्रीगंगानगर,चूरू, जयपुर व अजमेर जिलों में भी मौसम गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफतार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तेज आंधी और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा।

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, अगले 5 दिन राहत के संकेत

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और वर्षा दर्ज की गई, जिसमें धौलपुर जिले की बाड़ी में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज बारिश, वज्रपात तथा ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

पाकिस्तान और उत्तर भारत के ऊपर बने सिस्टम से बढ़ी गतिविधियां

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण, हरियाणा क्षेत्र का ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात तथा मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय सिस्टम मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इन प्रणालियों के कारण राजस्थान में नमी की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे आंधी और बारिश की गतिविधियों को बल मिल रहा है।

हीटवेव से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक आंधी और बारिश का दौर बना रह सकता है। इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने के आसार हैं।