जयपुर

ऐसे मददगारों से रहे सावधान! कहीं आप उनके जाल में तो नहीं फंस रहे

ATM से रुपए निकालने गए व्यक्ति को मदद का झांसा देकर एक शातिर बदमाश ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख सैंतीस हजार रुपए की चपत लगा दी
less than 1 minute read
Feb 09, 2020
onlinefraud.jpg

राजधानी के कानोता थाना इलाके में एटीएम से रुपए निकालने गए व्यक्ति को मदद का झांसा देकर एक शातिर बदमाश ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख सैंतीस हजार रुपए की चपत लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गणेश विहार कानोता निवासी कुंदन ने मामला दर्ज कराया है। सात फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह बगराना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर रुपए निकालने गया था। वहां बूथ में पहले से खड़े लड़के ने कहा कि अंकलजी आपसे रुपए नहीं निकलेंगे। मैं निकालकर दे देता हूं। इसपर उसने एटीएम कार्ड उस लड़के को दे दिया। मशीन में कार्ड व पिन डालने के बाद शातिर ने रुपए निकाले। तभी मौका पाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। रुपए व बदला हुआ कार्ड कुंदन लेकर घर चला गया। जिसके बाद शातिर ने एटीएम कार्ड के जरिए बैंक खाते से 1 लाख 37 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर पीडि़त के एटीएम कार्ड संभालने पर किसी ओर का होने का पता चला। ठगी का पता चलने पर शनिवार रात पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ शातिर की तलाश कर रही है।

Published on:
09 Feb 2020 10:28 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार