विष्णु के छठे अवतार थे भगवान परशुराम

शास्त्र एवं शस्त्रशक्ति के प्रणेता व भगवान विष्णु के अंशावतार परशुराम का जयंती महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर जिलेभर में विभिन्न आयोजन हुए तथा भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई।

2 min read
May 09, 2016
parshuram jayanti

जिला मुख्यालय पर सुबह 9 बजे जोशियों का बास स्थित बालार्क मन्दिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा व वाहन रैली निकाली गई। शोभायात्रा में भजन मंडली, बाल कलाकारों ने विभिन्न झांकिया प्रस्तुत की। बाजार में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यह पनघट रोड, गांधी चौक, अहिंसा सर्किल, सुभाष चौक, चौहटन रोड होते हुए अम्बेडकर सर्किल स्थित संतोषी टावर पहुंची। शोभायात्रा का विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना, ब्राह्मण युवा संगठन सहित कई संगठनों ने स्वागत किया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामसिंह भंवरिया की ओर से मां संतोषी टावर पर शोभायात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पंडित उमाकांत व्यास की ओर से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ। शोभायात्रा के साथ रैली में दर्जनों युवकों ने दुपहिया वाहन पर केसरिया पताका लहराता हुए भगवान परशुराम के जयकारे लगाए।

पुष्प वर्षा से किया स्वागत
शोभायात्रा का विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। विहिप के जिलाध्यक्ष ओम मधुप, जिला मंत्री चेलाराम सिंधी, किशोर भार्गव, छतुमल सिंधी, इन्द्र प्रकाश पुरोहित, कमल, विहिप नगर मंत्री ओमसिंह राठौड़, तरुण श्रीमाली, बजरंग दल नगर संयोजक राजूसिंह सोढ़ा, अमित कल्ला, राहुल आचार्य, संजय लखारा, सोहन सैन, धर्मेन्द्र डाबी, हुकमीचंद खत्री, प्रफुल्ल शर्मा आदि ने स्वागत किया।



बैठक में समाजहित पर मंथन
शोभायात्रा के बाद हुई बैठक में ब्राह्मण समाज के हित में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मांगीलाल शर्मा, धनराज जोशी, श्यामदास दुलानी, मांगीलाल गौड़, नगर अध्यक्ष रश्मिकांत महेता, बाबूलाल गौड़, जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा, रामसिंह बोथिया, पुखराज गौड़, दुर्गाशंकर शर्मा, बाबूलाल सारस्वत, मूलचंद पालीवाल, हरनारायण रामावत, गोविन्द पुरोहित, लक्ष्मीनारायण जोशी, रामसिंह भंवरिया, वासुदेव जोशी, ललित जोशी, मनोज पारीक, खुमानसिंह बोथिया, औम गौड़, जगदीश पंचारिया, कमल शर्मा, सुभाष शर्मा, धनेश जोशी, प्रकाश व्यास, मुरली व्यास, महेन्द्र शर्मा, आनंद शर्मा, अशोक गौड़, बालाराम गौड़, प्रदीप जोशी, सुनील दवे, ललित जोशी, पुखराज महर्षि, दाऊलाल ठाकुर, तनसुख हेड़ाऊ, लक्ष्मी नारायण पारीक, अम्बालाल गौड़, जगदीश बोहरा आदि मौजूद थे।



धोरीमन्ना में हुई विशेष पूजा
धोरीमन्ना. स्थानीय संकट मोचन बालाजी मंदिर प्रांगण में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुजारी कालूराम शर्मा ने भगवान परशुराम का विशेष पूजन किया। इसके बाद आरती, प्रसाद वितरण, विचार गोष्ठी व भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम में ज्वालाप्रसाद सारस्वत, प्यारेलाल शर्मा, धनराज सिंडोलिया, राणाराम पुरोहित, मोहनलाल पुरोहित, पारसमल पुरोहित आदि मौजूद थे। गायक द्वारका प्रसाद सोनी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

Published on:
09 May 2016 02:07 pm
Also Read
View All