26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को ठहराया जायज, बोले- वे इसी भाषा में जवाब के हकदार है

Mallikarjun Kharge: खरगे के बयान पर इमरान मसूद ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों को उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 26 Oct 2026, 11:47 AM IST

milan pradhan arrest nandigram congress candidate what mp imran masood say

इमरान मसूद (Photo - IANS)

Mallikarjun Kharge On PM Modi: मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने खरगे की टिप्पणी को जायज ठहराते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करने वालों को उसी भाषा में जवाब मिलेगा।

खरगे की टिप्पणी को इमरान मसूद ने बताया जायज

खरगे के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खरगे की बात पूरी तरह जायज है और इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने वालों को उसी अंदाज में जवाब मिलना चाहिए। मसूद ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर भी टिप्पणियां की जाती रही हैं।

मोदी और अमित शाह के बयानों का भी किया जिक्र

इमरान मसूद ने अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के बारे में क्या कहा था और अमित शाह राहुल गांधी को लेकर क्या बोल रहे थे। मसूद ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि वे अपनी मर्जी से कुछ भी बोल सकते हैं और उन्हें इसका जवाब नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मानना गलत है कि उनकी टिप्पणियों पर कोई पलटकर जवाब नहीं देगा।

पटना में खरगे की टिप्पणी पर विवाद, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की। वह पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

भाषण के बीच शख्स ने किया विरोध, खरगे ने दिया जवाब

खरगे के भाषण के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा।' खरगे के इस जवाब के बाद कार्यक्रम में विवाद बढ़ गया। दी गई जानकारी के मुताबिक, इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी।

खरगे के बयान के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करेगी BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने ऐलान किया है कि सोमवार को देश के सभी राज्यों की राजधानियों में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही बीजेपी पटना में भी विरोध जताएगी। पार्टी के मुताबिक, 26 अक्टूबर की सुबह पटना के इनकम टैक्स सर्किल पर खरगे का पुतला जलाया जाएगा।