26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वोट चोरों के बाप भी जाएंगे जेल’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद दानिश अली का बयान

PM Modi: मल्लिकार्जुन खड़गे की 'बाप' वाली टिप्पणी के बीच कांग्रेस नेता दानिश अली ने 'वोट चोरों' को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर डाका डालने वालों के बाप और नाजायज औलादें भी जेल जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 26 Oct 2026, 10:59 AM IST

Mallikarjun Kharge and PM Modi

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-IANS)

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'बाप' वाली टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस नेता दानिश अली का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली में खरगे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दानिश अली ने कहा, 'जिन्होंने देश के लोकतंत्र पर डाका डाला है, उनके बाप और नाजायज औलादें भी जेल जाएंगी।'

खरगे के बयान पर दानिश अली ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता दानिश अली ने मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके बयान को पूरे संदर्भ में समझने की जरूरत है। दानिश अली के अनुसार, खरगे की टिप्पणी उन लोगों के संदर्भ में थी, जो देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जो वोट चोर हैं, जिन्होंने इस देश के लोकतंत्र पर डाका डाला है, उनके बाप भी जाएंगे और उनकी नाजायज औलादें भी जेल में जाएंगी।'

श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में खड़गे ने दिया विवादित बयान

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। खरगे ने कहा, 'मोदी तो क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।'

मोदी के वादों पर सवाल उठाते हुए कही ये बात

अपने भाषण में खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और बीजेपी नेताओं को जेल भेजे जाने की बात कही। तभी सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने बीच में टोकते हुए कहा, 'मोदी कहीं नहीं जाएगा।' इस पर खड़गे ने गुस्से में जवाब देते हुए कहा, 'मोदी तो क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।' उनके इस बयान के बाद सभा में हंगामा हो गया।

बीजेपी का पलटवार- कांग्रेस को बताया 'माफिया गैंग'

खरगे के इस विवादित बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी ने कहा कि कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि इसी खीझ और हताशा के कारण बीजेपी सत्ता से बाहर है।