25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

Mallikarjun Kharge Bihar Visit: मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। चुनाव प्रक्रियाओं में गड़बड़ी को लेकर खरगे ने कहा कि पीएम मोदी को जेल जाना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 25 Oct 2026, 5:52 PM IST

Mallikarjun Kharge and PM Modi

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-IANS)

Mallikarjun Kharge: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जी की जंयती के समारोह में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। कार्यकर्ताओं को संबोेधित करते हुए खरगे ने पीएम मोदी के लिए यहां तक कह दिया कि 'मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा'।

खरगे अपने भाषण में पीएम मोदी द्वारा किए वादों का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी की झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं के लिए कहा कि इनको जेल भेजा जाएगा। उनके इस तरह बोलने के बाद सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि 'मोदी कहीं नहीं जाएगा'। इस दौरान सभा में हंगामा मच गया। व्यक्ति के इस तरह बोलने का जवाब देते हुए खरगे ने गुस्से भरे अंदाज में कहा कि 'मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा'।

बीजेपी पलटवार- कांग्रेस को बताया 'माफिया गैंग'

खरगे के इस विवादित बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी ने कहा कि कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि इसी खीझ और हताशा के कारण बीजेपी सत्ता से बाहर है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

बीजेपी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि वे कभी सड़क पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते दिखते हैं, तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं के साथ धक्का-मुक्की करते हैं। बीजेपी के मुताबिक, इनकी पूरी कार्यशैली माफिया प्रवृत्ति की हो गई है। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग अधिक प्रतीत होती है।

'10 साल तक पैंतरे आजमाने के बाद भी सत्ता से बाहर रही कांग्रेस'

इसके साथ ही बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। बीजेपी ने कहा कि सत्ता में वापसी का जो सपना आज खरगे देख रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए सोनिया गांधी ने 10 साल तक हर संभव राजनीतिक दांव चला था। लेकिन फिर भी देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आऩे का सपना पूरा करने के लिए राहुल गांधी कभी वियतनाम तो कभी कोलंबिया जैसी जगहों पर दर-दर भटक रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग