7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आपको निशाना इसलिए बनाया जा रहा है’, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का RSS पर पलटवार

पटना के बापू सभागार में श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने RSS पर पलटवार करते हुए कहा कि जब तक देश में RSS की विचारधारा रहेगी, शांति नहीं आएगी। पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 25 Oct 2026, 5:16 PM IST

Mallikarjun Kharge news

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे(Photo-ANI)

Kharge RSS Attack: पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने RSS पर जमकर हमला बोला। बापू सभागार में श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा, कि 'अगर आज हम RSS के बारे में बात करें, तो लोग इसका अलग मतलब निकाल सकते हैं।' खैर, आपको निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि अपनी शुरुआत से ही आप इसी तरह के कामों में लगे हुए हैं- यही वजह है कि आपको निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए, जब तक इस देश में RSS की विचारधारा बनी रहेगी, तब तक शांति नहीं आएगी।"

आरएसएस पर लगे प्रतिबंध

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उसकी विचारधारा पर तीखे हमले किए हैं। खरगे और कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि देश में साम्प्रदायिक तनाव, विभाजन और कानून-व्यवस्था की जो समस्याएं पैदा होती हैं, उनके पीछे RSS की विचारधारा है और जब तक यह विचारधारा रहेगी, देश में शांति कायम नहीं हो सकती। खरगे ने यह भी कहा है कि उनकी व्यक्तिगत राय रही है कि RSS पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जिसका उदाहरण वह सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 1948 में उठाए गए कदमों से जोड़ते हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पटना के बापू सभागार में आज बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जी का जयंती समारोह आयोजित किया गया है। वहीं खरगे के आगमन के वक्त बापू सभागार के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। खरगे के सामने ही कार्यकर्ताओं ने बापू सभागार के मुख्य गेट पर पोस्टर और बैनर लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बापू सभागार के बाहर लगाए गए पोस्टरों में इन दोनों नेताओं पर टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को तुरंत उनके पदों से हटाया जाए, ताकि पार्टी का संगठन सही दिशा में काम कर सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को एक बार फिर से बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी जाए। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी के अंदर नेतृत्व परिवर्तन बहुत जरूरी है।