
भजनलाल सरकार के 17 मंत्रियों को सरकारी आवासों का आवंटन तो कर दिया है, लेकिन अभी उन्हें इन बंगलों में शिफ्ट होने में कई दिन लगेंगे। वजह यह है कि अभी कई पूर्व मंत्री बंगले खाली कर रहे हैं। उनके खाली हो जाने के बाद इन बंगलों में नए सिरे से कई काम भी करवाए जाएंगे। सभी मंत्री अपने बंगलों को रिनोवेट कराएंगे। इसके बाद ही मंत्री अपने आवासों में जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 मंत्रियों को सिविल लाइंस, 5 को गांधीनगर और 2 मंत्रियों को अस्पताल रोड के बंगले आवंटित किए हैं। मंत्रिमंडल के शेष सदस्यों को अभी बंगलों का आवंटन किया जाना है। इसमें भी कुछ दिन लग सकते हैं।
पीडब्ल्यूडी कराएगा रिनोवेशन का काम
सभी सरकारी बंगलों में रिनोवेशन का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग कराएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही नया फर्नीचर भी आएगा। इसमें लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan News : भूंगड़ा में भविष्य जानने को उमड़ा जनसमूह, डीजल-पेट्रोल रेट के बारे में कही बड़ी बात
सिविल लाइंस में मिला ठिकाना
गजेन्द्र सिंह खींवसर - बंगला नंबर 18D
बाबूलाल खराड़ी - बंगला नंबर 383A
मदन दिलावर - बंगला नंबर 380
जोगाराम पटेल - बंगला नंबर 382
सुरेश सिंह रावत - बंगला नंबर 385A
अविनाश गहलोत - बंगला नंबर 383
जोराराम कुमावत - बंगला नंबर 385B
कन्हैयालाल चौधरी - बंगला नंबर 18A।
गांधी नगर में मिलेंगे बंगले
सुमित गोदारा - प्रथम श्रेणी का बंगला नंबर 51
संजय शर्मा - बंगला नंबर B5
मंजू बाघमार - बंगला नंबर 1/55
केके विश्नोई - बंगला संख्या 1/37
जवाहर बेढ़म - बंगला नंबर 1/18।
अस्पताल मार्ग में बंगले आवंटित
हीरालाल नागर - बंगला नंबर 4
विजय सिंह चौधर - बंगला नंबर - 3।
यह भी पढ़ें - ब्यूरोक्रेसी पर किरोड़ीलाल मीणा का बेबाक जवाब, कुछ और भी कहा जानें