25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Internet Ban : जयपुर के नंदपुरी-गैटोर क्षेत्र में जेडीए ने हटाया अतिक्रमण, इंटरनेट सेवाएं भी रही बंद

Jaipur Internet Ban : जयपुर में मालवीय नगर के नंदपुरी-गैटोर क्षेत्र में 80 फीट सड़क चौड़ीकरण का रास्ता लगभग साफ हो गया। जेडीए और पुलिस प्रशासन की करीब 15 दिन की समझाइश का सकारात्मक असर सामने आया।
2 min read
Google source verification
Jaipur JDA remove remaining encroachments Nandpuri Gator area today Internet shut down

पुलिस का फ्लैग मार्च। फोटो पत्रिका

जयपुर में मालवीय नगर के नंदपुरी-गैटोर क्षेत्र में 80 फीट सड़क चौड़ीकरण का रास्ता लगभग साफ हो गया। जेडीए और पुलिस प्रशासन की करीब 15 दिन की समझाइश का सकारात्मक असर सामने आया। सड़क सीमा में आ रहे मंदिर, मस्जिद, मजार, चबूतरे और सत्संग भवन जैसी धार्मिक संरचनाओं को संबंधित लोगों ने आपसी सहमति से हटाया। शेष अतिक्रमण हटाने के लिए जेडीए की कार्रवाई सोमवार सुबह छह बजे से शुरू हुई। जो कार्रवाई करीब पांच घंटे चली।

कार्रवाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित की। इस संबंध में संभागीय आयुक्त वे. सरवण कुमार ने आदेश जारी किए थे। गौरतलब है कि जेडीए ने 22 मई को कार्रवाई कर 120 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया था। इनमें से ज्यादातर निजी आवास और कुछ व्यावसायिक निर्माण थे।

इन क्षेत्रों में बंद रहा इंटरनेट

पुलिस कमिश्नरेट जयपुर तथा जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व जिलों के 34 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद रही। इनमें रामगंज, गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आमेर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जालूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर, बस्सी, कानोता, तूंगा, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जामडोली, एसएमएस अस्पताल, गांधी नगर, लालकोठी, मोतीडूंगरी, एयरपोर्ट जयपुर, मालवीय नगर, जवाहर सर्कल, बजाज नगर, खोह नागोरियान, सांगानेर, प्रताप नगर, रामनगरिया, मालपुरा गेट क्षेत्र शामिल रहे। हालांकि राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डूंगरी के आसपास का क्षेत्र इससे मुक्त रहा।

खास-खास

सख्त पहरा: दूरबीन से संदिग्धों पर नजर रखी गई। क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की सघन चेकिंग हुई।
-अस्थायी मुख्यालय : नगर निगम के जगतपुरा जोन कार्यालय को जेडीए ने बनाया अपना कंट्रोल रूम।
-विद्युत आपूर्ति ठप : दुर्गापुरा और नंदुपरी फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसकी वजह से करीब 10 कॉलोनियों में बत्ती गुल रही। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
-कॉल ड्राप से लेकर नो नेटवर्क की दिक्कत रही। लोग सही तरह से फोन पर बातचीत नहीं कर पाए।
-आसमान से नजर: पूरे दिन पुलिस के ड्रोन उड़ते रहे, बहुमंजिला इमारतों और छतों पर तैनात रहा जाब्ता।

डीआईजी आनंद शर्मा ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर शहर भर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्रवाई के बाद मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। आगे सडक़ बनाने का काम जेडीए की अभियांत्रिकी शाखा करेगी।