जयपुर

क्या अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सामने आया ऐसा बड़ा अपडेट

Ashok Gehlot Health Update सवाई मानसिंह अस्पताल के संक्रामक रोग केंद्र में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
less than 1 minute read
Feb 06, 2024
ashok_gehlot_health_update.jpg

Update on Ashok Gehlot Health सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार है। एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को ऑक्सीजन सपोर्ट से भी बीच-बची में हटाया जा रहा है। सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर गहलोत की कुशलक्षेम पूछी। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू और कोविड की पुष्टि होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को यहां भर्ती कराया गया था।

गहलोत के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

आपको बता दें कि सवाई मानसिंह अस्पताल के संक्रामक रोग केंद्र में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गहलोत को कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने के कारण शुक्रवार देर रात भर्ती करवाया गया है। शनिवार को उन्हें बुखार था, लेकिन रविवार को उन्हें शाम तक बुखार नहीं आया और सांस लेने में भी अब कोई परेशानी नहीं है।

पहले भी हो चुका है कोविड-19

इससे पहले भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत साल 2021 और 2023 में भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके है। उस वक्त सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए इलाज किया था। इस बार उनका कोविड होने के साथ-साथ स्वाइन फ्लू का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। अशोक गहलोत को 2021 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल के कार्डियोलॉजी विंग में भी भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

Published on:
06 Feb 2024 03:27 pm