Rs 2,000 Note : राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों की जनता को एक और मौका मिला। दाे हजार रुपए के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया। आरबीआई ने एक नई डेडलाइन जारी की है। राजस्थान की जनता अलर्ट हो जाए सिर्फ 5 दिन बाकी हैं।
राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों की जनता को एक और मौका मिला। दाे हजार रुपए के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया। आरबीआई ने एक नई डेडलाइन जारी की है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद दो हजार के नोट बैंकों में जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। यह तारीख अब खत्म हो गई है। पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नया आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार 2,000 रुपए के बैंक नोटों को वापस लेने के विशेष अभियान को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। आरबीआई ने कहा 2,000 रुपए के नोट 7 अक्टूबर के बाद भी वैध मुद्रा बने रहेंगे, पर इन्हें केवल आरबीआई कार्यालयों में ही बदला जा सकेगा। आरबीआई ने एक बयान में कहा जनता ने 19 मई से 29 सितंबर तक कुल 3.42 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट वापस किए हैं।
आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही बदले जाएंगे नोट
बताया जा रहा है कि आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही नोट बदले और जमा किए जाएंगे। इसके लिए देश भर के नौ क्षेत्रीय कार्यालयों को चुना गया है। राजस्थान के जयपुर में आरबीआई का क्षेत्रीय कार्यालय है। बताया, देश भर से 96 फीसदी नोट आरबीआई के पास पहुंच चुके हैं। सिर्फ चार फीसदी बचे नोटों के लिए तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें - राजस्थान से जुड़ा राम मंदिर अयोध्या का एक और रिश्ता, Shri Ram Stambh के जरिए होगा राम की महिमा का बखान
19 मई 2023 को हुई थी घोषणा
19 मई 2023 को दो हजार रुपए के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की गई थी। लोगों ने बैंकों में दो हजार रुपए के नोट जमा करने के साथ उन्हें वापस भी कराया था। शनिवार को शहर के किसी भी बैंक में नोट बदलने को लेकर नोटबंदी जैसी स्थिति कहीं नहीं दिखी।
नोटबंदी के बाद चलन में आए 2,000 रुपए के नोट
8 नवंबर, 2016 को पुराने 500 रुपए और 1,000 रुपए के नोट को बंद कर दिया गया। जिसके बाद 2,000 रुपए के 350 करोड़ से ज्यादा नोटों की सप्लाई तेजी से की गई। RBI ने बैंकों से 2,000 रुपए के नोट जारी नहीं करने के लिए कहा था।
2,000 रुपए के नोटों की छपाई पर कितना हुआ खर्च?
एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2019 तक 340 करोड़ से ज्यादा 2,000 रुपए के नोट छापे गए। छापे गए 2,000 रुपए की नोटों की कुल कीमत करीब 7.40 लाख करोड़ रुपए है और इसके लिए रिजर्व बैंक ने करीब 1,300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
यह भी पढ़ें - बस आपके पास बचे हैं सिर्फ 2 दिन, फिर रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट