loksabha result biggest turn out in Rajasthan: सबसे सख्त टक्कर कैलाश चौधरी के लिए साबित हो रही है। वह तीसरे नंबर पर नजर आए हैं। रूझान दोपहर करीब बारह बजे तक के हैं।
Lok Sabha Result Biggest Voters Turn Out : शुरुआती रूझानों भले ही कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में नहीं आ रहे हों लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस गठबंधन में खुशी की लहर है। दरअसल दस बाद ही सही लेकिन इस बार हालात कांग्रेस के पक्ष में आते नजर आ रहे हैं। सवेरे साढ़े ग्यारह बजे तक आए रूझानों में भाजपा चौदह सीटों पर आगे चल रही थी और उधर कांग्रेस और सहयोगी दल 11 सीटों पर बढ़त बनाए रहे। राजस्थान के इन चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल और गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल है। सबसे सख्त टक्कर कैलाश चौधरी के लिए साबित हो रही है। वह तीसरे नंबर पर नजर आए हैं। रूझान दोपहर करीब बारह बजे तक के हैं।
भाजपा 14, कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें कांग्रेस 8, सीपीएम 1, आरएलपी 1 और बीएपी ने 1 सीट पर लीड बनाई है। इस रुझान के हिसाब से भाजपा को 12 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। चर्चित सीटों की बात की जाए तो बाड़मेर सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रविंद्र भाटी और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। उधर दो बार भाजपा से सांसद रहे लेकिन इस बार कांग्रेस से लड़ रहे चूरू सीट से राहुल कसवां आगे चल रहे हैं।
अजमेर से भागीरथ चौधरी भाजपा , अलवर से भूपेन्द्र यादव भाजपा, बाडमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस, बांसवाडा से राजकुमार रोत बीएपी, भरतपुर से संजना जाटव कांग्रेस, भीलवाड़ा से दामोदर अग्रवाल भाजपा, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाला भाजपा, चित्तौडगढ़ से सीपी जोशी भाजपा, दौसा से मुरारी लाल मीणा कांग्रेस, गंगानगर से कुलदीप इंदौरा कांग्रेस, जयपुर से मंजू शर्मा भाजपा, जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा कांग्रेस, जालोर से लुबांराम भाजपा, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह भाजपा , झुझुनूं से शुभकरण चौधरी भाजपा, जोधपुर से गजेन्द्र सिंह भाजपा, करौली-धौलपुर से भजन लाल जाटव कांग्रेस, कोटा से ओम बिरला भाजपा, नागौर से हनुमान बेनीवाल आरएलपी, पाली से पीपी चौधरी भाजपा, राजसमंद से महिमा कुमारी मेवाड़ा भाजपा, सीकर से अमराराम सीपीएम, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश चंद्र मीना कांग्रेस और उदयपुर से मन्नालाल रावत भाजपा….. आगे चल रहे हैं ।