वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बाबरा रास थाना अन्तर्गत करणपुरा सरहद पर शनिवार को बोलेरो की चपेट में आने बाइक

less than 1 minute read
Dec 13, 2015
Feature image

बाबरा रास थाना अन्तर्गत करणपुरा सरहद पर शनिवार को बोलेरो की चपेट में आने बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो एक निजी कम्पनी में लगी हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रास थाना व बाबरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश शांत किया। कम्पनी के अधिकारियों, पुलिस व मृतक के परिजनों के साथ तीन घंटे तक वार्ता की। इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव उठाने पर सहमति जताई। पुलिस के अनुसार चांग के बिलोता का बाडि़या निवासी पप्पुसिंह चांग बाइक पर ब्यावर की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से आती बोलेरो की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व आसपास से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलवाने की मांग करने लगे। तीन घंटे की वार्ता के बाद मृतक के परिजनों ने शव उठाया। पुलिस ने शव को ब्यावर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Published on:
13 Dec 2015 10:37 am