जयपुर

कोरोना संक्रमण के बीच सरकार का बड़ा कदम,,,सांगानेर की 50 से ज्यादा कॉलोनियों में पहुंचेगा बीसलपुर का पानी

सांगानेर में 50 से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा बीसलपुर का पानीफागी रोड़ से टोंक रोड़ की कॉलोनियों के लिए बनाया 114 करोड़ का प्रोजेक्ट8 पानी की टंकियां,257 किलोमीटर की वितरण लाइनें बिछेंगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 8:46 AM IST
Water supply has moved forward in bhilwara
Water supply has moved forward in bhilwara


सांगानेर में 50 से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा बीसलपुर का पानी
फागी रोड़ से टोंक रोड़ की कॉलोनियों के लिए बनाया 114 करोड़ का प्रोजेक्ट
8 पानी की टंकियां,257 किलोमीटर की वितरण लाइनें बिछेंगी
जयपुर।
जलदाय विभाग सांगानेर क्षेत्र में नगर निगम की सीमा में स्थित फागी रोड़ से टोंक रोड़ क्षेत्र की 60 से ज्यादा कॉलोनियों में बीसलपुर का पानी पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 114 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। प्रोजेक्ट के तहत अलग अलग जगह 8 पानी की टंकिया और पेयजल वितरण के लिए 257 किलोमीटर लंबी वितरण लाइनें बिछेंगी। क्षेत्र के इस पेयजल प्रोजेक्ट से इन कॉलोनियों कल लगभग एक लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
जलदाय विभाग के अनुसार सम्पूर्ण सांगानेर क्षेत्र में बीसलपुर से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन नगर निगम सीमा के पुराने वार्डों के अनुसार वार्ड 35 का आंशिक भाग,वार्ड 36 और वार्ड 37 की 60 से ज्यादा कॉलोनियों को अब भी बीसलपुर से पानी मिलने का इंतजार है। ये सभी वार्ड फागी रोड से टोंक रोड़ के बीच स्थित हैं। इनमें सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है।
इस तरह बनाया है यह प्रोजेक्ट
8 पानी की टंकियां बनेगी
28 किलोमीटर की ट्रांसफर लाइन
257 किलोमीटर की वितरण लाइनें बिछेंगी
1250 किलोलीटर की 2,1500 किलोलीटर की 2,1750 किलोलीटर की 2 और 2 हजार किलोलीटर की 2 टंकियों का निर्माण होगा।
एसडीएम कार्यालय,गोवर्धन नगर,गोविंदपुरा,जेडीए कॉलोनी,जोतावाला और इंद्रपुरी में होगा टंकियों का निर्माण

कहीं ज्यादा पानी मिलेगा कहीं पहली बार पहुंचेगा
जलदाय अधिकारियों के अनुसार इन वार्डों की कई कॉलोनियां तो ऐसी है जिनमें तेज प्रेशर से और अतिरिक्त पेयजल मिलेगा। वहीं कई कॉलोनियों में पहली बार बीसलपुर का पानी पहुंचेगा।

Published on: