Bisalpur Bam Water Level Today: राजस्थान में बारिश का दौर फिलहाल थम सा गया है। लेकिन, अच्छी खबर ये है कि बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है।
Bisalpur Dam Update News: जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर फिलहाल थम सा गया है। लेकिन, अच्छी खबर ये है कि बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। हालांकि, बारिश नहीं होने के कारण बांध में पानी की आवक धीमी पड़ गई है। पिछले 24 घंटे में बांध का गेज 8 सेमी बढ़ा है। वहीं, त्रिवेणी नदी का बहाव भी अब कम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजे तक बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.29 आरएल मीटर दर्ज किया गया। त्रिवेणी में पानी का बहाव तीन से घटकर अब 2.60 मीटर पर आ गया है। लेकिन, बांध में अभी भी पानी की आवक बनी हुई है। लेकिन, मानसून कमजोर पड़ जाने के कारण इस बार अगस्त महीने में बांध के भरने की उम्मीद कम है।
15 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज –312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.28 आरएल मीटर
बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि क्या बांध इसी महीने छलकेगा? बता दें कि बीसलपुर बांध 20 साल में अब तक 6 बार छलका है। बांध पहली बार साल 2004 में छलका था। इसके बाद साल 2006, 2014, 2016, 2019 और 2022 में बांध छलका था। बीसलपुर बांध इस बाद 7वीं बार छलकने को तैयार है। हालांकि, मानसून की गति धीमी पड़ने से थोड़ा समय लग सकता है।