जयपुर

बीसलपुर बांध में अब 54 फीसदी पानी, उम्मीद 100 फीसदी की, जानें क्या इस बार फिर छलकेगा

राजस्थान में जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की 1 करोड़ से ज्यादा आबादी को पानी देने वाला बीसलपुर बांध इस बार भी उमीदों पर खरा उतर सकता है। जल संसाधन विभाग को भरोसा है कि आगामी मानसून में बांध एक बार फिर ओवरफ्लो होगा।
2 min read
Jun 05, 2025
Feature image
बीसलपुर बांध लगातार 8वीं बार छलकने की उम्मीद, पत्रिका फोटो

राजस्थान में जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की 1 करोड़ से ज्यादा आबादी को पानी देने वाला बीसलपुर बांध इस बार भी उमीदों पर खरा उतर सकता है। जल संसाधन विभाग को भरोसा है कि आगामी मानसून में बांध एक बार फिर ओवरफ्लो होगा। अभी बांध में 54 फीसदी पानी का भराव है। इस बार 4 जून को बांध में 21 टीएमसी (थाउजेंड मिलियन क्यूबिक फीट) पानी उपलब्ध है, जो पिछले साल इसी तारीख को सिर्फ 12 टीएमसी था।

रोजाना एक सेमी घट रहा जलस्तर

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बीसलपुर बांध से प्रतिदिन लगभग 1.75 टीएमसी पानी तीनों शहरों की जलापूर्ति के लिए जारी किया जा रहा है। मई में गर्मी के कारण यह आपूर्ति 2 टीएमसी प्रतिदिन तक भी पहुंच गई थी। बांध की कुल भराव क्षमता 38.70 टीएमसी है। रोजाना जलापूर्ति से बांध का एक सेंटीमीटर जलस्तर कम हो रहा है।

बांध का लगातार दूसरी बार छलकना संभव

बुधवार शाम को बांध का जलस्तर 312.65 आरएल (रिड्यूस्ड लेवल) मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 313.50 आरएल मीटर है। अगर मानसून सामान्य रहता है, तो लगातार दूसरे साल बांध का छलकना संभव है, जो एक नया रिकॉर्ड होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मानसून के आगमन का बेसब्री से इंतजार है। अगर मानसून सामान्य रहा तो जयपुर, अजमेर और टोंकवासियों के लिए पानी को लेकर कोई चिंता नहीं होगी।

फैक्ट फाइल बीसलपुर बांध परियोजना

— बांध का 1985 में हुआ था शिलान्यास
— 1987 में बांध का शुरू हुआ निर्माण 1996 में बांध बनकर तैयार 832 करोड़ रुपए आई लागत
जल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर, कुल जल भराव क्षमता 38.708 टीएमसी पानी का होता है भराव
— अब तक सात बार बांध ओवरफ्लो
— 2004 में निर्माण के बाद पहली बार गेट खुले
2006 में दूसरी बार छलका बांध
2014 में तीसरी बार खोले गए गेट
2016 में भी बांध के खुले गेट
2019 में बांध के 17 गेट खोले
2022 में भी छलका बांध
2024 में इस बार सातवीं बार छलका डेम

Updated on:
05 Jun 2025 07:52 am
Published on:
05 Jun 2025 07:52 am
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया