31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज बसों में ‘बस होस्टेस सेवा’ शुरू, जानें कैसे हवाई सफर जैसा मिलेगा अनुभव

राजस्थान पथ परिवहन निगम की सुपर डीलक्स बसों में यात्रियों को हवाई सफर जैसा अहसास मिलने लगा है। रोडवेज प्रशासन ने नवाचार करते हुए एक जून से बस होस्टेस सेवा शुरू की है। डीलक्स आगार की जयपुर से दिल्ली और जयपुर से जोधपुर रूट की 5 बसों में दो महीने की अवधि के लिए प्रायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 4 Jun 2025, 3:01 PM IST

राजस्थान रोडवेज सुपर डीलक्स बसों में बस होस्टेस सेवा, पत्रिका फोटो

Rsrtc: राजस्थान पथ परिवहन निगम की सुपर डीलक्स बसों में यात्रियों को हवाई सफर जैसा अहसास मिलने लगा है। रोडवेज प्रशासन ने नवाचार करते हुए एक जून से बस होस्टेस सेवा शुरू की है। डीलक्स आगार की जयपुर से दिल्ली और जयपुर से जोधपुर रूट की 5 बसों में दो महीने की अवधि के लिए प्रायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रोजेक्ट सफल रहने पर अन्य रूट पर संचालित बसों में भी यह सुविधा शुरू होगी।

इस तरह मिलेगी बस होस्टेस सुविधा

राजस्थान प​थ परिवहन निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि हवाई जहाज की तर्ज पर रोडवेज की डीलक्स बस में केटरिंग सेवा शुरू की गई है। बस में विशेष ट्रॉली के जरिए यात्रियों के अनुरोध पर यात्रा के दौरान स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता और यात्रियों के फीडबैक के आधार पर निगम प्रशासन भविष्य में अन्य रूट की डीलक्स बसों में भी यह सेवा शुरू करने पर विचार करेगा।

दो माह पायलट प्रोजेक्ट

निगम प्रशासन ने रोडवेज बसों में दो महीने की अवधि के लिए प्रायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। फिलहाल जयपुर से दिल्ली और जयपुर से जोधपुर रूट की 5 बसों का चयन कर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रोजेक्ट को लेकर बस यात्रियों में भी उत्साह है वहीं रोडवेज की गैर संचालित आय में भी बढ़ोतरी होगी।

बस में फीडबैक के लिए रखे रजिस्टर

रोडवेज प्रशासन ने डीलक्स डिपो की चयनित बसों में शुरू हुई बस होस्टेस ​सुविधा के तहत बस यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक का रिकॉर्ड भी रखने के इंतजाम किए हैं। बसों में शिकायत पुस्तिका की तर्ज पर फीडबैक रजिस्टर भी रखवाए गए हैं। जिनमें दर्ज फीडबैक की रिपोर्ट भी रोजाना निगम प्रशासन को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:राजस्थान में इन जिलों से होकर होगी मानसून की दस्तक! जानें, प्रदेश में कहां कैसा रहेगा बारिश का दौर