31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update: राजस्थान में इन जिलों से होकर होगी मानसून की दस्तक! जानें, प्रदेश में कहां कैसा रहेगा बारिश का दौर

इस बार भी मानसून के उदयपुर- बांसवाड़ा जिले से होकर प्रदेश में प्रवेश करने के आसार हैं। एंट्री वाले रूट के इन्ही जिलों में मानसून जमकर मेहरबान होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 4 Jun 2025, 2:07 PM IST

राजस्थान में मानसून से पहले झमाझम बारिश, पत्रिका फोटो

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार तय वक्त से पहले दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री होने की प्रबल संभावना है। माना जा रहा है कि मानसून इस बार आगामी 20 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर लेगा, और जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इस बार भी मानसून के उदयपुर- बांसवाड़ा जिले से होकर प्रदेश में प्रवेश करने के आसार हैं।

एंट्री वाले रूट के इन्ही जिलों में मानसून जमकर मेहरबान होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है तो ​दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश के दो संभागों के अलावा अन्य संभागीय क्षेत्रों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है।

कोटा- उदयपुर संभाग में मूसलाधार बारिश के आसार

प्रदेश के कोटा और उदयपुर संभाग में इस बार मानसून की झमाझम बारिश का दौर सक्रिय रहने वाला है। मौसम के अभी तक मिले पूर्वानुमानों के अनुसार आगामी 20 जून के आसपास मानसून की एंट्री के बाद कोटा और उदयपुर संभाग में मूसलाधार बारिश होने के प्रबल आसार हैं। जबकि स्थानीय मौसम तंत्र के साथ प्रदेश के अन्य संभागों में इस बार कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

जयपुर समेत कई जिलों में भी मध्यम बारिश

मौसम विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार इस साल जयपुर,टोंक, सवाईमाधोपुर और सीकर जिले में मानसून की सक्रियता पिछले साल की मुकाबले कम रहने की आशंका है। हालांकि मानसून की एंट्री के रूट वाले बांसवाड़ा, उदयपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले में इस साल अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

बीसलपुर बांध के फिर छलकने का इंतजार

मौसम विशेषज्ञों ने इस साल टोंक जिले में सामान्य से कम वर्षा होने का अंदेशा जताया है। हालांकि भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा जिले में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। ऐसे में टोंक स्थित बीसलपुर बांध जो राजधानी जयपुर की लाइफलाइन भी है उसे लेकर संशय की स्थिति अभी तक बनी हुई है। पिछले साल बांध निर्माण के बाद सातवीं बार छलका वहीं इस बार फिर बांध ओवरफ्लो होगा या नहीं, फिलहाल इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भरतपुर में झमाझम, जोधपुर- बीकानेर में सुस्त

प्रदेश के भरतपुर संभाग में इस साल मानसून की अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। बताया ​जा रहा है भरतपुर,करौली, धौलपुर जिला क्षेत्र में इस साल भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं जोधपुर, बीकानेर जिले में इस साल मानसून के दौरान कम बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:राजस्थान में मानसून के दस्तक की संभावित तारीख तय, जानें कब से होगी झमाझम बारिश