5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मानसून के दस्तक की संभावित तारीख तय, जानें कब से होगी झमाझम बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय दक्षिण पश्चिमी मानसून झमाझम बरस रहा है। राजस्थान में फिलहाल मानसून की दस्तक में अभी समय है, ले​किन मौसम विभाग के अनुसार मरूधरा में मानसून की एंट्री की आगामी 20 जून तक होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 3 Jun 2025, 2:31 PM IST

राजस्थान में बारिश का दौर सक्रिय, पत्रिका फोटो

Rajasthan Weather: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय दक्षिण पश्चिमी मानसून झमाझम बरस रहा है। राजस्थान में फिलहाल मानसून की दस्तक में अभी समय है, ले​किन मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरूधरा में मानसून की एंट्री की आगामी 20 जून तक होने वाली है। हालांकि अभी मानसून पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी दूर है लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय वायुदाब क्षेत्र के प्रभाव से मध्यप्रदेश भी मानसून इस बार तय वक्त से पहले दस्तक देने की प्रबल संभावना बन रही है।

राजस्थान में 20 जून तक एंट्री

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून 25 जून के आसपास ही दस्तक देता है। लेकिन इस बार केरल तट से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में मानसून की तय वक्त से पहले एंट्री हुई। एंट्री के बाद अनुकूल परिस्थि​तियां बनने पर मानसून ने देश के पूर्वोत्तर इलाकों की ओर रूख कर लिया। महाराष्ट्र में मानसूनी मेघ जमकर बरसे।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तंत्र का असर आगामी दिनों में कमजोर पड़ने और विंड पैटर्न में बदलाव के साथ पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र में आगामी दो तीन दिन बार तेज गर्मी का दौर शुरू होने पर फिर से मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार तेज होने की संभावना हैं , ऐसे में राजस्थान में मानसून इस साल भी तय वक्त से पहले और संभावित 20 जून तक दस्तक देने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ बांध पर 20 हजार पक्षियों का गूंजता था कलरव, सूखने से 170 किलोमीटर दूर तक प्रकृति हुई बर्बाद

मध्यप्रदेश में भी समय पूर्व दस्तक

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में सामान्यतया मानसून 15 जून तक दस्तक देता है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर खिसका मानसून संभवतया इस साल 10 से 12 जून तक प्रवेश कर सकता है। मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री होने के साथ ही राजस्थान में मानसून पूर्व बारिश की गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कमी के बाद भी भू-जल से स्टेडियम में सिंचाई पर एनजीटी नाराज, जानें, एसएमएस स्टेडियम क्यों सुनवाई से हुआ बाहर

अगले 2-3 दिन बारिश, फिर चढ़ेगा पारा

राजस्थान में अगले दो तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने पर कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश का दौर सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 जून से प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और पारे में दो से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में जून के पहले पखवाड़े में​ फिर से गर्मी के तेवर तीखे होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ 5 जून से, प्रभारी सचिव प्रभार वाले जिलों के दौरे पर

जयपुर में पारा लुढ़का

राजधानी जयपुर में बीती रात पारा औसत से 5 डिग्री नीचे लुढ़क कर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गौरतलब है कि पिछले साल जून माह में शहर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं वर्ष 2017 में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हो चुका है। ऐसे में अगले 24 घंटे में शहर में रात के तापमान में एक दो डिग्री तक और गिरावट होने की आशंका है।