राजस्थान सरकार का वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 5 जून से शुरू हो रहा है। सरकार ने अभियान की मॉनिटरिंग और सफलता को लेकर 4 और 5 जून को प्रभारी सचिवों को जिलों के दौरे पर रहने के निर्देश दिए हैं। ‘राजस्थान पत्रिका’ की पहल पर चलाए जा रहे ‘जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरूद्धार’ अभियान से प्रेरित होकर सरकार ने अब इसका नाम ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ कर दिया है।