15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 46,000 करोड़ की 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं का कस्टमाइज्ड पैकेज मंजूर, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Rajasthan Ultra Mega Project: राजस्थान में 46 हजार करोड़ रुपए के निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज देने की मंजूरी दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: एक्स हैंडलर @BhajanlalBjp

Mega Investment in Rajasthan: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की 6वीं बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने राजस्थान में 46 हजार करोड़ रुपए के निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न सेक्टर की 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज देने की मंजूरी दी। बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों से राजस्थान में 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोलर मॉड्यूल एवं सैल मैन्यूफेक्चरिंग तथा नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, माइंस और मिनरल्स, ऑटोमोबाइल, कैमिकल, टैक्सटाइल एवं पर्यटन सेक्टर से संबंधित अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को रिप्स के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज की स्वीकृति प्रदान की।

एमओयू प्रगति की होगी जिलेवार समीक्षा

सीएम भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू की जिलेवार प्रगति की मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) और हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर विक्रय के लिए विशेष स्थान चिन्हित करने के लिए कहा है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, एसीएस (सीएम) अखिल अरोड़ा, एसीएस उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव वित्त वैभव गलरिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे।