21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुलिस मुख्यालय में मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Jan 30, 2026

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि पुष्पांजलि के बाद रामधुनी व गांधी के प्रिय भजनों का गायन हुआ। प्रातः 11 बजे डीजीपी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री एस सेंगाथिर, हवा सिंह घुमरिया, रुपिंदर सिघ, भूपेंद्र साहू और बीजू जार्ज जोसेफ सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।