Social Media Viral Video: वहीं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र ने बताया कि उपद्रवी बिश्केक में भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों को निशाना बनाने के अलावा दो विश्वविद्यालयों में भी घुसे थे।
Viral Video Of Kyrgyzstan Violence: किर्गिस्तान में जारी हिंसा में कई भारतीय छात्र फंसे हुए है। राजस्थान समेत देश के कई जिलों से पढ़ने गए छात्रों को जान का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने उन्हें निशाना बनाया हुआ है जिसके डर से उन्होंने खुद को अपने आवास में बंद कर लिया है, लेकिन पथराव की घटना के दौरान आवास के खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मदद के लिए हताश भारतीय समुदाय ने शुक्रवार देर रात भारतीय दूतावास को फोन किया और मदद की गुहार भी लगाई।
वहीं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र ने बताया कि उपद्रवी बिश्केक में भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों को निशाना बनाने के अलावा दो विश्वविद्यालयों में भी घुसे थे। वहां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ छात्रों के साथ स्थानीय छात्र किस तरह से बदसलूकी कर रहे है, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि पत्रिका नहीं करता है।