जयपुर

राजस्थान में बीजेपी की हार को लेकर ओम माथुर का बयान, कांग्रेस CM को लेकर बोले ये बात

राजस्थान में बीजेपी की हार को लेकर ओम माथुर का बयान, कांग्रेस CM को लेकर बोले ये बात
less than 1 minute read
Dec 15, 2018
bjp news,Central government,Om Mathur,Msp,jodhpur news,Centre hikes paddy MSP,
om mathur

जयपुर।

राजस्थान में बीजेपी की हार और राफेल मामले को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने शनिवार को जयपुर में प्रेस वार्ता की। माथुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कांग्रेस के समय से ही भ्रष्टाचार पैदा हुआ है। कांग्रेस बीजेपी की चिंता ना करे। राफेल मामले में कांग्रेस को निराशा मिली। अब कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय से भी खुश नही है।

उन्होंने कांग्रेस के सीएम चुनाव में देरी को लेकर भी बयान दिया। माथुर ने कहा जिस पार्टी को मुख्यमंत्री तय करने में समय लगे। वो प्रदेश को क्या चलाएंगे। हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। बीजेपी चुनावों में इतनी बुरी भी नही हारी है। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

राफेल मामले को लेकर माथुर ने कहा राफेल मामले में कांग्रेस को शिकस्त मिली। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से नाखुश कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस भी बड़ी बातें कर रही थी, लेकिन ऐसा मैंडेट नहीं दिखा। कांग्रेस भी 130 के पार सीटें लाने की बात कर रही थी। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कांग्रेस के शपथ ग्रहण को लेकर कहा अगर कांग्रेस पार्टी से शपथ ग्रहण का न्योता आया तो मैं जरूर जाऊंगा।

Published on:
15 Dec 2018 07:40 pm