11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक और हथकड़ शराब, तीन गिरफ्तार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

निवाई. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और हथकड़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दत्तवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 5.30 ग्राम स्मैक और एक लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दत्तवास थानाधिकारी निरमा ने बताया कि दत्तवास थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आई कार को रुकवाकर उसमें सवार लोगों की तलाशी ली।तलाशी में 5.30 ग्राम स्मैक और एक लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए। कार्रवाई के बाद पुलिस ने प्रकाश सैनी, पिंटू सैनी और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
एनई1008सीसी-निवाई. जब्त वाहन।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग