11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के साथ मतदाताओं से सीधा संवाद जरूरी: चौधरी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क बनाने पर जोर

मालपुरा. उपखंड के नगरपालिका डिग्गी क्षेत्र में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार देर शाम गौड़ धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता को लेकर चर्चा की।

भाजपा लावा मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल चौधरी ने बताया कि मंत्री ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया और संगठन की जमीनी स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं
मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि किसी भी चुनाव में कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। निकाय चुनाव में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के साथ मतदाताओं से सीधा संवाद जरूरी है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी लेकर मतदाताओं से संपर्क बढ़ाएं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

वार्डवार तैयारियों पर मंथन

बैठक में डिग्गी नगरपालिका के सभी वार्डों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। स्थानीय समस्याओं की जानकारी संगठन तक पहुंचाने तथा मतदाताओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों और विकास से सीधे जुड़े होते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए प्रयास करें।



फोटो कैप्शन:
मालपुरा. भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।