जयपुर

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इस देश के लिए उड़ान भरेंगे सतीश पूनियां

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां इन दिनों चर्चा में हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर में रोजगार मेला लगाकर उन्होंने कई युवाओं के रोजगार दिलाया है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2023
ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इस देश के लिए उड़ान भरेंगे सतीश पूनियां

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां इन दिनों चर्चा में हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर में रोजगार मेला लगाकर उन्होंने कई युवाओं के रोजगार दिलाया है। यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा किया था, जहां उन्होंने कई प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात के साथ ही कई उद्यमियों के साथ संवाद किया था।

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पूनियां फिर हवाई उड़ान भरने जा रहे हैं। पूनियां सोमवार को नई दिल्ली से तजाकिस्तान के लिए रवाना हो रहे हैं। वे तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में Avicenna Tajik State Medical University के कॉन्वोकेशन में हिस्सा लेंगे। 7 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में पूनियां मेडिकल स्टूडेंटस के साथ संवाद भी करेंगे। उनका प्रवासी भारतीय व प्रवासी राजस्थानियों के साथ चर्चा और मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

आपको बता दें कि उपनेता प्रतिपक्ष का पद मिलने के बाद पूनियां लगातार दौरे कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के कई इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की थी। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने यूपी के मुरादाबाद में प्रेस वार्ता भी की थी। साथ ही वो लगातार अपने आवास के पास ही बने जनसंवाद केंद्र पर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं।

Published on:
05 Jun 2023 04:21 pm
Also Read
View All