जयपुर

मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन, स्वाइन फ्लू से हुर्इ मौत

मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो गया। वे स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं।

2 min read
Aug 28, 2017
Kirti Kumari

जयपुर। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो गया। वे स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं। उनका जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। रविवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद से ही वें वेंटीलेटर पर थीं। कीर्ति कुमारी ने हाल ही में 50 वर्ष पूरे किए थे।

उन्होंने सुबह करीब सात बजे अंतिम सांस ली। फोर्टिस अस्पताल के एमआर्इसीयू में मौजूद चिकित्सकों ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उनके परिजनों के साथ ही अन्य परिचितों में शोक की लहर फैल गर्इ। वे बिजोलिया के पूर्व राजघराने की बेटी थीं।

कीर्ति कुमारी को गत 26 अगस्त को कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में परिजनों के कहने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। विधायक कीर्ति कुमारी के निजी स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी हुर्इ थी। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन इसके बावजूद वे विधायक को बचाने में कामयाब नहीं हो सके।

कीर्ति कुमारी के निधन का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता आैर कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। वहीं मांडलगढ़ में शोक पसर गया। लोगों ने कहा कि मांडलगढ़ के लिए उन्होंने काफी काम किया है। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। अस्पताल के बाहर उनके समर्थक एक दूसरे से गले लगकर रो पड़े। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी वी सतीश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक विधायक होने के साथ ही कीर्ति कुमारी विधानसभा की कर्इ समितियों से भी जुड़ी रहीं आैर प्रदेश भाजपा में भी विभिन्न पदों पर रहीं। हम आपको बता दें कि कीर्ति कुमारी ने 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विवेक को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। उन्हें चुनाव में 83 हजार से ज्यादा वोट मिले थे वहीं पर उनके प्रतिद्वंद्वी विवेक को 64544 मतों से ही संतोष करना पड़ा था।

Updated on:
28 Aug 2017 10:45 am
Published on:
28 Aug 2017 08:11 am