22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के तालकटोरा में मिला कैटरिंग व्यापारी का शव, दिल्ली से लौटते ही घर से हुआ था गायब

जयपुर के तालकटोरा में 62 साल के कैटरिंग कारोबारी मनमोहन शर्मा का शव उतराता मिला। एक दिन पहले उनकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार, वे पहले परिवार को बिना बताए दिल्ली गए थे और लौटने के बाद फिर घर से निकल गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jul 22, 2026

Jaipur Catering Businessman Death

मनमोहन शर्मा (फोटो सोशल मीडिया)

Jaipur Catering Businessman Death: राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तालकटोरा झील में बुधवार तड़के एक 62 साल के व्यवसायी का शव उतराता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान गणगौरी बाजार निवासी मनमोहन शर्मा (62) के रूप में हुई है, जो शहर में कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हुए थे।

बता दें, पुलिस पड़ताल में सामने आया कि मृतक एक दिन पहले ही रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हुआ था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई थी।

पारिवारिक अनबन के चलते गए थे दिल्ली

पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी। उस दिन मनमोहन शर्मा के परिवार का नाहरगढ़ रोड स्थित नहर के गणेश जी मंदिर में एक पारिवारिक 'जीमण' (भोज) का कार्यक्रम था। किसी बात से नाराज होकर मनमोहन बिना किसी को बताए अचानक दिल्ली चले गए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आगामी कैटरिंग बुकिंग्स भी रद्द कर दी थी। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और 21 जुलाई की सुबह तड़के लगभग 3:45 बजे उन्हें दिल्ली से ढूंढकर वापस जयपुर ले आए।

घर लौटते ही फिर हुए लापता

जयपुर पहुंचने के महज आधे घंटे बाद, सुबह 4:24 बजे मनमोहन एक बार फिर परिजनों को बताए बिना घर से निकल गए। काफी तलाश के बाद भी जब वे नहीं लौटे, तो परिजनों ने नाहरगढ़ रोड थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की जांच कर रहे ASI राजकृष्ण ने बताया, सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मृतक बुधवार तड़के ब्रह्मपुरी खर्रे से तालकटोरा की तरफ जाता दिखाई दिया था, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही थी। बुधवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने तालकटोरा में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचित किया।

जांच में जुटी पुलिस

थानाधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि SDRF की मदद से शव को निकालकर परिजनों से शिनाख्त करवाई गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या।