जयपुर

भाजपा को संगठन चुनाव में विवाद की आशंका

राजस्थान भाजपा संगठन चुनाव ( Rajasthan Bjp Election ) पर फोकस कर रही है। यह चुनाव सर्वसम्मति से करवाना पार्टी के लिए टेढ़ी खीर है, यही वजह है कि सभी चुनाव अधिकारियों ( Election Officer ) को सर्वसम्मति और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Nov 15, 2019
भाजपा को संगठन चुनाव में विवाद की आशंका
भाजपा को संगठन चुनाव में विवाद की आशंका

जयपुर।

भाजपा संगठन चुनाव को शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से कराने के प्रयास में जुटी है। पार्टी को आशंका है कि कुछ जगहों पर चुनाव के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। यही वजह है कि कुछ बड़े नेताओं ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए 17 और 18 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

संगठन चुनाव को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय में बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि सभी जगहों पर सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाएंगे। इस बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा था कि प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी जगहों पर सर्वसम्मति से चुनाव करवाएं जाएं। पूनियां के इस बयान से साफ है कि पार्टी को डर है कि कुछ जगहों पर एक पद के लिए एक ज्यादा कार्यकर्ता खड़े हो सकते हैं। यही वजह है कि पार्टी ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि दिसंबर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इससे पहले प्रदेश संगठन के चुनाव पूरे किए जाएंगे।

निर्विरोध चुनाव करवाया जाए

पार्टी मुख्यालय पर शुक्रवार को जयपुर जिला उत्तर की बैठक हुई। इस बैठक में भी पूरा फोकस सर्वसम्मति से चुनाव करवाने पर रहा। चौमूं विधायक और जयपुर उत्तर भाजपा के अध्यक्ष रामलाल शर्मा ने यह बैठक ली। उन्होंने चुनाव अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसमें साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि 17 नवंबर और 18 नवंबर को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में मौजूद रहें। यही नहीं इस बात की पूरी कोशिश की जाए कि तमाम नेता और कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति बनाकर की चुनाव करवाए जाएं।

Published on:
15 Nov 2019 05:03 pm