जयपुर

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, इन जिलों में होंगे प्रदर्शन

प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा इस महीने जयपुर, अजमेर और झुंझुनूं में विरोध प्रदर्शन करेगी। गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोजगारी भत्ते के झूठे व पेपर लीक जैसे मुद्दों को इन प्रदर्शनों में उठाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 6:02 PM IST
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, इन जिलों में होंगे प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, इन जिलों में होंगे प्रदर्शन

जयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा इस महीने जयपुर, अजमेर और झुंझुनूं में विरोध प्रदर्शन करेगी। गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोजगारी भत्ते के झूठे व पेपर लीक जैसे मुद्दों को इन प्रदर्शनों में उठाया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई को महिला उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ जयपुर में प्रदेशभर की महिलाएं विरोध-प्रदर्शन करेंगी। 12 जुलाई को झुंझुनूं में किसान कर्जमाफी और वादाखिलाफी को लेकर किसान समुदाय गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। 18 जुलाई को अजमेर मे युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ते की वादाखिलाफी और पेपर लीक का जख्म देने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवा विरोध प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक में इन विरोध-प्रदर्शनों की रूपरेखा तैयार की गई थी।

अगस्त में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

भाजपा ने अगस्त में जयपुर में बड़े प्रदर्शन का प्लान बनाया है। दावा किया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में 5 लाख लोग जुटेंगे। प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता व नेता इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। साथ ही कुछ राष्ट्रीय नेताओं को भी प्रदर्शन में बुलाया जाएगा।

Published on: