हमारा प्रयास है कि गांव और शहर, किसान और श्रमिक, युवा और महिला सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास के समान अवसर मिले। युवाओं को कौशल एवं रोजगार, किसानों को बेहतर सुविधाएं, महिलाओं को आत्मनिर्भरता और वंचित वर्गों को सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्रतिवद्धता है। आइए, इस दीपावली पर हम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने परिवारों में संस्कार, समाज में समरसता और शासन में लोक कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लें। दीपावली का यह प्रकाश हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव और विकसित राजस्थान से विकसित भारत की यात्रा में नई ऊर्जा का संचार करे।