राज्य में लोकसभा सीटों का लेखाजोखा
दौलतसिंह चौहान/जयपुर . राजस्थान में हाल ही संपन्न विधानसभा चुनाव में 2013 में भारी बहुमत से सत्तारूढ़ हुई भारतीय जनता पार्टी के 163 के आंकड़े से 71 तक सिमट कर सत्ता से बेदखल हो गई। कांग्रेस की बड़ी जीत नहीं हुई लेकिन भाजपा की करारी हार हो गई। अब सवाल यह खड़ा हो गया है कि भाजपा 2018 के लोकसभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव में जीती गई राज्य की 25 की 25 सीटों में से कितनी बचा पाएगी।
चुनाव नतीजों को विश्लेषण का आधार बनाया जाए तो पार्टी आज की तारीख में 7 सीटें साफ-साफ बचा पाने में ही सफल होती दिख रही है। इसी तरह कांग्रेस 11 सीटें कांग्रेस भाजपा से आसानी से छीनती दिख रही है। सारी जोर आजमाइश शेष 7 सीटों पर होनी है। इन सात सीटों में जयपुर शहर व ग्रामीण की सीट भी शामिल हैं जिनमें चुनावों में कांग्रेस के अग्रता हासिल है लेकिन लोकसभा में कांग्रेस की यह अग्रता कायम रह पाएगी इसमें संदेह है। शेष 5 सीटों पर वैसे भाजपा बैकफुट पर है, क्योंकि विधानसभा की जो 25 से अधिक सीटें अन्य दलों और बागियों ने जीती है, उनमें से अधिकांशत: भाजपा विरोधी मानसिकता वाले ही हैं।
वहीं विजयी बागियों में कांग्रेस के ज्यादातर जीते जबकि भाजपा वालों को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। लोकसभा चुनाव में इन अन्य दलों या किसी के निर्दलीय जीतने की स्थिति किसी लोकसभा सीट से दिखाई नहीं पड़ रही है ऐसे में शेष 5 सीटों में से बड़ा हिस्सा जीतने वाला 25 में से आधी से ज्यादा सीटें जीत ले जाएगा। यह आकलन पूरी तरह विधानसभा चुनावों के नतीजों पर आधारित है।
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों की स्थिति
11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की बढ़त
- बाड़मेर : कांग्रेस- 7 भाजपा- 1
- सीकर: कांग्रेस- 7 भाजपा- 1
- करौली-धौलपुर : कांग्रेस- 6 भाजपा- 1 बसपा- 1
- चूरू : कांग्रेस- 5 भाजपा- 2 माकपा- 1
- झुंझुनूं : कांग्रेस- 5 भाजपा- 2 बसपा- 1
- जयपुर ग्रामीण: कांग्रेस- 5 भाजपा- 2 निर्दलीय- 1
- भरतपुर: कांग्रेस- 5 भाजपा- 0 बसपा- 2 आरएलडी- 1
- दौसा : कांग्रेस- 6 भाजपा- 0 निर्दलीय- 2
- टोंक-सवाईमाधोपुर : कांग्रेस- 6 भाजपा- 1 निर्दलीय- 1
- नागौर: कांग्रेस- 5 भाजपा- 2 रालोपा- 1
- जोधपुर: कांग्रेस- 6 भाजपा- 2
7 लोकसभा सीटों पर भाजपा की बढ़त
- उदयपुर: भाजपा- 7 कांग्रेस- 1
- जालोर: भाजपा- 6 कांग्रेस- 1 निर्दलीय- 1
- भीलवाड़ा: भाजपा- 5 कांग्रेस- 3
- कोटा: भाजपा- 5 कांग्रेस- 3
- झालावाड़-बारां: भाजपा- 5 कांग्रेस- 3
- पाली: भाजपा- 4 कांग्रेस- 2 रालोपा- 1 निर्दलीय- 1
- राजसमंद: कांग्रेस- 3 भाजपा- 4 रालोपा- 1
यहां कड़ी टक्कर
- अलवर: कांग्रेस- 2 भाजपा- 2 बसपा- 2 नर्दलीय- 1
- जयपुर: कांग्रेस- 5 भाजपा- 3
- श्रीगंगानगर: कांग्रेस-3 भाजपा- 4 निर्दलीय-1
- बीकानेर: कांग्रेस-3 भाजपा-4 माकपा-1
- बांसवाड़ा: कांग्रेस- 3 भाजपा- 2 बीटीपी- 2 निर्दलीय- 1
- चित्तौडगढ़़: कांग्रेस- 4 भाजपा- 4
- अजमेर: कांग्रेस-2भाजपा-4 निर्दलीय-2