जयपुर

राजस्थान विधानसभा में जीत के लिए BJP फिर अपनाने जा रही है सोशल मीडिया का ये खास दाव

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 07, 2018
BJP
BJP

जयपुर ।

राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव आचार सहिंता लागू के साथ ही भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव तारीख घोषित होने के साथ ही भाजपा शासित सभी राज्यों की मीडिया टीम को मजबूत करने में जुट गई है। इसी तैयारी को लेकर रविवार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मीडिया प्रभारियों और, प्रवक्ताओं और सह प्रवक्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला भी रखी गई है।

प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय नेतृत्व विधानसभा और लोकसभा चुनाव के हिसाब से मीडिया टीम को मजबूत करना चाहता है। साथ ही पार्टी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कैसे पार्टी का आक्रमक प्रचार किया जाए, सोशल मीडिया कैसे मजबूत हो, किस तरह के मीडिया कार्यक्रम बनाए जाएं, जिससे पार्टी की आम जन में लोकप्रियता बढे इस एजेंडे पर काम करने जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक इन सभी विषयों को लेकर रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी सभी मीडिया प्रभारियों आज रूबरू होंगे। कार्यशाला को केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान में भाजपा के विधान सभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर भी संबोधित करेंगे।

पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के हिसाब से भी मीडिया मैनेजमेंट को दुरुस्त करना चाहती है। पार्टी चाहती है कि मीडिया प्रभारियों और प्रवक्तओं की शैली ऐसी हो कि पार्टी की रीति नीतियों को आसानी से आम जनता को रूबरू करा सकें।

Published on:
07 Oct 2018 06:07 pm