जयपुर

भाजपा प्रवक्ता बोले-‘संसद में अमर्यादित आचरण से जनता में भी आक्रोश’

संसद से सांसदों के निलंबन पर जहां कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप शो रहा है।
less than 1 minute read
Dec 23, 2023
laxmikant_bhardwaj.jpg
,,,,

संसद से सांसदों के निलंबन पर जहां कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप शो रहा है। इसमें न तो कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और न ही आम जनता ने इसमें रुचि दिखाई। कांग्रेस व घमंडिया गठबंधन के सांसदों ने जिस प्रकार संसद के सदनों में अमर्यादित आचरण किया है, उससे जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बढ़ा है। देश की जनता के बीच कांग्रेस पार्टी अपना विश्वास खो चुकी है। जिस तरह कांग्रेस व अन्य दलों के सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जो आचरण किया है, उसने पूरे देश को शर्मसार किया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भारद्वाज ने कहा कि डोटासरा शायद भूल गए हैं कि वे आज जिस पद पर बैठे हैं वह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की आपसी कलह के कारण ही उन्हें दिया गया है।

Published on:
23 Dec 2023 11:49 am