अम्बेडकर जयंती को लेकर किया रक्तदान

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगा। इसका शुभारम्भ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भाटिया, डॉ. राहुल बम्बाणिया एवं सीमा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी चण्डक के आतिथ्य में हुआ। यूआईटी अध्यक्ष डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि रक्तदान
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2016, 1:49 AM IST
blood donate
blood donate

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगा।

इसका शुभारम्भ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भाटिया, डॉ. राहुल बम्बाणिया एवं सीमा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी चण्डक के आतिथ्य में हुआ। यूआईटी अध्यक्ष डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है।

ऐसे पुनीत कार्य में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। समारोह समिति के संयोजक ताराचंद गोंसाई ने रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम प्रभारी सवाईराम मेघवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, ताराचंद जाटोल, मिश्रीमल फुलवारिया आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।

जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार शाम आठ बजे नगर परिषद परिसर में कवि सम्मेलन होगा। वहीं जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम सात बजे अम्बेडकर सर्किल पर केक काटकर आतिशबाजी की जाएगी।

Published on: