जयपुर

ओलम्पियाड पार्टिसिपेंट्स के लिए बोर्ड लेगा स्पेशल एग्जाम

एक अप्रेल से 15 अप्रेल के बीच हो सकते हैं कंडेक्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2020, 11:07 PM IST
ओलम्पियाड पार्टिसिपेंट्स के लिए बोर्ड लेगा स्पेशल एग्जाम
ओलम्पियाड पार्टिसिपेंट्स के लिए बोर्ड लेगा स्पेशल एग्जाम,ओलम्पियाड पार्टिसिपेंट्स के लिए बोर्ड लेगा स्पेशल एग्जाम,ओलम्पियाड पार्टिसिपेंट्स के लिए बोर्ड लेगा स्पेशल एग्जाम

जयपुर. स्टूडेंट्स के टैलेंट को निखारने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन लगातार कोशिश करता रहता है। इसी दिशा में अब बोर्ड ने एक और कदम बढ़ाया है। दरअसल बोर्ड की ओर से ऐसे स्टूडेंट्स के लिए नोटिफिकेशन के जरिए सूचना दी जा रही है, जो इंटरनेशनल ओलम्पियाड की तैयारी कर रहे हैं। बोर्ड ने वेबसाइट पर यह जानकारी दी है कि जो स्टूडेंट्स ओलम्पियाड में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। उन्हें बोर्ड की ओर से सहूलियत दी जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल ओलम्पियाड में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग से बोर्ड परीक्षा आयोजित जाएगी। अधिकारी का कहना है कि क्योंकि इस साल बोर्ड एग्जाम और होमी बाबा सेंटर ऑफ साइंस एजुकेशन की ओर से आयोजित किए जाने वाला इंटरनेशनल ओलम्पियाड की डेट्स क्लैश हो रही है, लिहाजा यह फैसला लिया गया है कि ऐसे स्टूडेंट्स का एग्जाम 1 से 15 अप्रेल के बीच लिया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि इन स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम कम्पार्टमेंट एग्जाम के साथ कंडेक्ट करवाया जाएगा। वहीं कम्पार्टमेंट एग्जाम भी उन स्टूडेंट्स के लिए होगा, जिनकी मेन एग्जाम में कंपार्टमेंट आई है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड स्पोट्र्स से लेकर डिफरेंट एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए इस तरह की पहल करती है।

इस बात का रखें ध्यान

बोर्ड का कहना है कि सभी एग्जाम कैंडिडेंट्स को यह समझना बेहद जरूरी है कि यह स्पेशल एग्जामिनेशन की सुविधा सिर्फ उन स्टूडेंट्स के लिए ही है, जो ओलम्पियाड में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में सिर्फ वहीं स्टूडेंट्स इस नोटिस पर ध्यान दें।

Published on: